दुर्ग

तौल में गड़बड़ी रोकने राशन दुकानों में खाद्यान्ना,डिजिटल वेइंग ब्लूटूथ लाया उपयोग में  

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को और सशक्त बनाते हुए सरकारी राशन दुकानों में खाद्यान्ना के तौल में गड़बड़ी रोकने सरकार द्वारा डिजिटल वेइंग ब्लूटूथ उपयोग में लाया जा रहा है। योजना के तहत डिजिटल वेइंग ब्लूटूथ के माध्यम से ई-पीएसओ मशीन को जोड़ा जा रहा है। इसकी खासियत यह है कि मशीन में जितना राशन डाला जाएगा वह सीधे विभाग के डाटा सेंटर में आनलाइन दर्ज हो जाएगी और स्लीप भी निकलेगी। यह सिस्टम राशन दुकानों में तौल में की जानी वाली गड़बड़ी को रोकेगा।

जिले के राशन दुकान संचालकों को डिजिटल वेइंग ब्लूटूथ का वितरण भी किया जा रहा है।जिले के नगरीय निकाय क्षेत्र के 330 राशन दुकानों में सितंबर 2021 से वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू की गई है। योजना के तहत इन दुकानों में खाद्यान्ना का वितरण ई-पीएसओ मशीन के माध्यम से किया जा रहा है।

शहरी क्षेत्रों में यह योजना सफल होने के बाद नवंबर महीने में जिले के ग्रामीण अंचलों की 304 राशन दुकानों में भी ई-पीएसओ मशीन लगाई गई थी। लेकिन नेटवर्क कनेक्टिविटी में दिक्कत होने की शिकायत पर खाद्य विभाग द्वारा इसे पूरी तरह से लागू नहीं किया गया था।

इस कारण ग्रामीण अंचलों में अधिकांश राशन दुकान संचालक टैबलेट से फोटो खींचकर राशन का वितरण कर रहे थे। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशन दुकानों में मार्च महीने से टैबलेट से राशन वितरण पर पूर्णतः रोक लगाई जा रही है। नए दिशा निर्देशों के मुताबिक अब ग्रामीण क्षेत्रों के राशन दुकान संचालक कार्डधारियों को ई-पीएसओ मशीन के माध्यम से ही राशन का वितरण करेंगे।

जिले में सवा चार लाख राशनकार्ड धारी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!