भोपाल

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 1 मार्च से,’शिव ज्योति अर्पणम’महोत्सव का आयोजन,उज्जैन में लक्ष्य 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा

उज्जैन में 5 मिनट में प्रज्ज्वलित होंगे 21 लाख दीपक

उज्जैन,न्यूज़ धमाका :-इस बार महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में दीपावली जैसा उत्सव मनेगा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 1 मार्च को ‘शिव ज्योति अर्पणम’ महोत्सव का आयोजन किया जा रह है। उज्जैन में मां क्षिप्रा नदी के तट पर, देवस्थानों, मंदिरों और नगर में घर-घर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। क्षिप्रा नदी के तट पर और पूरे शहर में 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।यह बात उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव ने रविवार को पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी रहेगी।

क्षिप्रा नदी के तट पर दोनों ओर 13 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा देवस्थल महाकाल मंदिर के प्रांगण में 51 हजार दीप जलाए जाएंगे। साथ ही मंगलनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर, गढ़ कालिका, सिद्धवट, हरसिद्धि मंदिर सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर दीप भी जलाए जाएंगे। नगर के नागरिक भी अपने घरों पर 5-5 दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। नागरिकों द्वारा उज्जैन नगर निगम के माध्यम से संकल्प पत्र भी भरे गए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!