रायपुर

प्रदेश के महादेव घाट खारून नदी में मिला नवजात का शव,जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना इलाके के महादेव घाट के पास नदी में नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद डीडी नगर थाने के पुलिस स्थल पर पहुंची और स्थानीय मछुआरों की मदद से नवजात के शव को बाहर निकलवाया। नवजात का शव दुपट्टे में लिपटा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाने के लाकअप से हथकड़ी निकालकर आरोपित फरार

रायपुर के मौदहापारा थाने के लाकअप में बंद आर्म्स एक्ट का आरोपित हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। आरोपित के भागने के बारे में पुलिस को देर से जानकारी मिली। आरोपित लक्ष्मी नारायण प्रेषद रविवार की सुबह फरार होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपित के लाकअप से फरार होने पर पुलिस की लापरवाही दिखी। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!