रायपुरछत्तीसगढ

प्रदेश में अगले 2 से 3 दिनों तक बारिश के बन रहे आसार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश में एक बार फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। यहां उत्तरी छत्तीसगढ़ में बीती रात से झमाझमा बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में गिरावट होने से फिर ठंड बढ़ गई है। सरगुज़ा संभाग के अधिकांश जिलों में बीती रात से मौसम में बदलाव हुआ है।

ठंडी हवाओं के साथ बारिश और ​ओले गिरने से तापमान में गिरावट हुई है। इधर जशपुर में आंधी तूफान के साथ सुबह से तेज बारिश हो रही है। वहीं बेमौसम बरसात से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश से मिर्च, टमाटर, गेंहू और सरसों के फसलों को नुकसान होगा। अब भी घने बादलों ने डेरा डाला है।

ALSO READ : जिस स्कूल में परीक्षा वहीं के प्राचार्य परीक्षा के होंगे केंद्राध्यक्ष

मौसम विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिनों तक बारिश के आसार बने हैं। वहीं बारिश के बाद फिर से ठंड बढ़ेगी। इधर राजधानी रायपुर में हल्के बादल नजर आ रहे हैं। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!