रायपुरछत्तीसगढ

मकान मालिक के घर से किरायेदार ने सोना-चांदी सहित लाखों की नकदी किया पार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// शहर के गोकूल नगर में रहने वाली एक विधवा महिला की गैरमौजूदगी में किराएदार ने आलमारी से नगदी रकम दो लाख रुपये और महंगे जेवरात गायब कर दिए। महिला ने बेटी-दामाद को चारपहिया वाहन देने के लिए हाल में प्रापर्टी बेचे थे। प्रापर्टी से होने वाली कमाई को किराएदार ले भागा।

ALSO READ : शादी का वादा कर नाबालिग से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि महिला ने नगदी रकम अपने बेटी-दामाद के लिए गिफ्ट देने के लिए रखे थे। गोकूल नगर में रहने वाले उमा नायडू पति स्व. आकाश नायडू उम्र 48 वर्ष ने अपने किराएदार अभिषेक मिश्रा पर संदेह जताकर गुढिय़ारी थाना में मामला दर्ज कराया।

महिला ने बताया कि 11 फरवरी के दोपहर 12 बजे वह किसी कायम से ‘वाइस सेंटर गई हुई थी। जब वापस आयी तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो आलमारी में चाबी लगे थे लेकिन लॉकर पूरा खाली था।

अलमारी के ड्राज में रखे सोने का 2 हार, सोने के चेन, 1 सोने के पेंडल, जोड़ी सोने का कान का लटकन, 1 सोने की अंगूठी, 2 नग सोने की चूड़ी जिसे ‘वेलरी रखने का थैला गायब था। लॉकर में अलग से नगदी दो लाख रुपये भी रखे थे वह भी चोरी हो गया।

महिला का कहना है चोरी हो जाने के बाद वह अपने किराएदार अभिषेक मित्रा के पास पहुंची तब वह गायब मिला। उसने घटना के बाद से संपर्क काट लिया। मोबाइल फोन भी बंद कर दिया। संदेह होने के बाद अभिषेक के खिलाफ में शिकायत दर्ज कराई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!