नई दिल्लीदेश

टाटा ने 69 साल बाद एयर इंडिया की सभाली कमान, चेयरमैन चंद्रशेखरन ने पीएम मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// टाटा समूह द्वारा एयरलाइन एयर इंडिया के अधिग्रहण की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर पूरी कर ली गई है। अब एयर इंडिया 27 जनवरी 2022 से पूरी तरह टाटा समूह का हिस्सा बन गई है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस बात की पुष्टि की है। एयर इंडिया को सौंपे जाने से पहले टाटा संस के चेयरमैन ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि आज एयर इंडिया के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और यह डील अब बंद कर दिया गया है। इसका पूरा हिस्सा टेल्स को ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके बाद चंद्रशेखरन ने कहा कि हम इस डील से बहुत खुश हैं कि एयर इंडिया टाटा ग्रुप में आई है। हम इसे फिर से विश्व स्तरीय एयरलाइन बनाने के लिए सभी के साथ मिलकर काम करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद चंद्रशेखरन सीधे नई दिल्ली स्थित एयर इंडिया कार्यालय पहुंचे। उधर, देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ने कहा कि वह बैंकों के समूह के साथ किसी भी तरह की कर्ज की जरूरत से निपटने के लिए तैयार है। स्टेट बैंक ने कहा कि वह जरूरत पड़ने पर एयर इंडिया को कार्यशील पूंजी और अन्य के लिए कर्ज देगा। वही दीपम के सचिव तुहीन कांत पांडेय ने भी कहा कि औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया अब बंद हो गई है। इसके शेयर टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित कर दिए गए हैं। टैलेस प्राइवेट लिमिटेड टाटा संस की एक इकाई है और एयर इंडिया का नया मालिक है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!