बलरामपुरछत्तीसगढ

आधी रात आ धमका दुर्लभ बहरादेव हाथी , रात भर भागम-भाग, घरों को तोड़ा, अनाज किया चट

बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के राजपुर वन परीक्षेत्र के पहाड़खडूवा गांव में बीती रात अचानक बहरादेव हाथी ने उत्पात मचा दिया. ग्रामीणों के तीन घरों को तोड़ते हुए घर के सामान को भी नुकसान पहुंचाया और अनाज को भी रात में चट कर दिया. हाथी की दहशत में ग्रामीण जान बचाकर गांव से भागते हुए नजर आए. बहरादेव के आने की ख़बर मिलते ही वन अमला गांव में आ गया।

छत्तीसगढ़ के जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों के लिए नाम ही पहचान है। गांव, नदी, त्योहार और व्यवहार से उनका नामकरण किया जाता है। इसी आधार पर ग्रामीण तथा वन विभाग के अधिकारी 1990 से इनके नाम तय कर रहे हैं।

वर्तमान में 80 हाथी अलग-अलग दलों में और अकेले भी विचरण कर रहे हैं। प्रदेश के सरगुजा वनक्षेत्र में झारखंड के कुसमी जंगल के हाथियों की आवाजाही 1990 में शुरू हुई थी। बीच के वर्षों में नामकरण की प्रक्रिया बंद हो गई थी, परंतु पिछले चार वर्षों से नामकरण फिर शुरू हो गया है।

1990 में जनहानि करने वाले एक हाथी को सिविलदाग गांव में पकड़ा गया था। उसी आधार पर हाथी का नामकरण सिविल बहादुर किया गया। उक्त हाथी आज भी रेस्क्यू सेंटर में है। इसी तरह बहरादेव, महान, प्यारे ये सभी ऐसे हाथी हैं, जो अकेले विचरण करते हैं। क्षेत्र के लोग व्यवहार के आधार पर उनकी पहचान कर लेते हैं।

– बहरादेव- विशालकाय कदकाठी, तोड़फोड़ के दौरान प्रतिक्रिया नहीं दिखाने के कारण सुनाई न देने के ग्रामीणों के दावे पर नामकरण, जल्दी जंगल से बाहर नहीं आता। – सिविल बहादुर- कुसमी के सिविलदाग बस्ती में पकड़ा गया। – लाली- अंबिकापुर से लगे लालमाटी के जंगल में कब्जे में आया।

– महान- विचरण क्षेत्र सूरजपुर जिले के महान नदी के आसपास मिला। – प्यारे- सेटेलाइट रेडियो कालिंग के दौरान मिला सहयोग, कद-काठी भी बेहतर। – मोहन- सूरजपुर वन परिक्षेत्र के मोहनपुर जंगल में कई महीनों तक डेरा। – खोपादेव- सरगुजा अंचल की आराध्य खोपा देवस्थल के नजदीक जंगल में विचरण, वर्तमान में मध्यप्रदेश के सीधी जिले में मौजूदगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!