कोंडागांव

तमरावण्ड में राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ षुभारंभ,कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने की मुहिम

छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका

कोण्डागांव जिले में ब्लॉक माकडी के तमरावंड ग्राम में राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुवात की गई। इस कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा बच्चों में कुपोषण के कारणों, संतुलित आहार एवं पूरक पोषण आहार के संबंध में जानकारी देते हुए बच्चों में पोषण स्तर को बनाये रखने के लिये आवश्यक सावधनियों तथा नियमित अंतराल में स्वास्थ्य जांच अवश्य कराने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त कोविड अनुरूप व्यवहार करने का भी अनुरोध किया गया। इसके साथ ही लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
मौजूद रहे ये – इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमचन्द राणा, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के सदस्य, पंचायत सदस्य, यूनिसेफ जिला समन्वयक सिमरन कौर धंजल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!