कोंडागांवछत्तीसगढ

तेज रफ़्तार ट्रेक्टर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर , पिता और पुत्री जख्मी

कोंडागांव न्यूज़ धमाका /// जिले के फरसगांव अंतर्गत ग्राम बरकई के आजाद चौक के पास  शुक्रवार की दोपहर  स्कूटी को ट्रेक्टर ने ठोकर मार दी , जिससे स्कूटी में स्वर पिता पुत्री घायल हो हुए जिन्हें पास में उपस्थित ग्रामीणों ने आटो में माध्यम से उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम संडसाखुड़ी निवासी गांडो राम नेताम पिता टोटा राम नेताम उम्र  64 अपनी बेटी होमती नेताम पिता गांडोराम उम्र 22 वर्षीय यह दोनों फरसगांव के जिला सहकारी बैंक आए हुए थे और बैंक से काम निपटा कर अपने घर जाने के दौरान ग्राम बरकई के आजाद चौक के पास बरकई के धान खरीदी केंद्र से धान को खाली करने के बाद ट्रैक्टर निकलने के दौरान स्कूटी को टक्कर मार दी ।

इस टक्कर से स्कूटी में सवार पिता पुत्री दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए । ग्रामीणों के द्वारा 108 को फोन किया गया लेकिन आधे घंटे तक जब 108 नही आने के बाद ग्रामीणों ने आटो के माध्यम से दोनो घायलों को उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल लाया गया । इस दुर्घटना ने गांड़ो राम को सर , जबड़े ,पैर और चेहरे पर चोट आई तो उसकी बेटी हो सर पर चोट आई है । फिलहाल दोनों का उपचार फरसगांव में चल रहा है ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!