बालोदछत्तीसगढ

बालोद : पोस्ट मास्टर 15 लाख का गबन कर फरार, पैसा जमा करने के बाद सैकड़ों ग्रामीणों को नहीं दिया रसीद

बालोद न्यूज़ धमाका /// जिले के चारवाही के पोस्ट ऑफिस में पैसा गबन का मामला सामने आया है. पोस्टमास्टर 15 लाख से अधिक का गबन कर फरार हो गया है. पोस्टमास्टर का मोबाइल भी बंद बता रहा है. मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक पोस्ट ऑफिस चारवाही में आसपास के चार गांव के लोग सरकारी योजनाओं में पैसा जमा करते थे.

पीपरछेड़ी, चारवाही, भेंगारी और बिरेतरा गांव के सैकड़ों ग्रामीण सालों से बचत खाता और बीमा का पैसा जमा करते रहे. पोस्टमास्टर ग्रामीणों को बिना रसीद दिए लौटाता रहा. ग्रामीणों का आरोप है कि उनके खातों में पैसा जमा नहीं किया गया है.

पोस्टमास्टर की तलाश की जा रही है. मामले में पीड़ित लोगों ने डाक विभाग के उच्च अधिकारियों तक भी ये बात पहुंचा दी है. ग्रामीणों की शिकायत पर डाक विभाग के उच्च अधिकारी मामले की जांच में जुट चुके हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!