रायपुरछत्तीसगढ

झारखंड में शराब की बिक्री बढ़ाने में छत्तीसगढ़ करेगा मदद, छग स्टेट मार्केटिंग कंपनी देगी सलाह

रायपुर न्यूज़ धमाका //  झारखंड में शराब की बिक्री बढ़ाने में छत्तीसगढ़ मदद करेगा. इसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कंपनी लिमिटेड झारखंड में अपनी कंसल्टेंसी सेवाएं देगा.

आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि झारखंड सरकार को छत्तीसगढ़ की शराब नीति पसंद आई है, आने वाले समय में झारखंड सरकार इस पर सुझाव मांगेगी, जिससे छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में भी शराब की खरीदी-बिक्री हो सके.

लखमा ने बताया कि झारखंड सरकार ने छत्तीसगढ़ की बहुत सी योजनाओ को सराहा है, यदि वे मदद मांगे तो हम करेंगे, सुझाव भी देंगे. ऐसी जानकारी है कि आने वाले समय में वे सुझाव भी मांगेंगे, अधिकारियों से उनकी बात हो रही है.

वहीं कोरोना काल में शराब दुकानों में बिक्री को लेकर लखमा ने कहा कि शराब दुकानों को लेकर मंत्री ने कहा कोरोना को लेकर अन्य राज्य के मुकाबले छत्तीसगढ़ की स्थिति बेहतर है. आने वाले समय में इस पर विचार होगा, अभी कोई निर्णय लेंगे तो जल्दबाजी होगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!