अंबिकापुरछत्तीसगढ

सरगुजा : मेडिकल कॉलेज के टॉयलेट में मिला नवजात का शव

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// जिले के मेडिकल कॉलेज के टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि शनिवार को जब स्वीपर टॉयलेट साफ करने गया था। तब उसकी नजर पड़ी थी। उसने देखा कि कमोड में नवजात की लाश पड़ी हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड का टॉयलेट पिछले 4 से 5 दिनों से जाम था। इसलिए शनवार को उसे साफ करने के लिए स्वीपर को बुलाय गया था। सुबह 8 बजे के करीब स्वीपर उसे साफ करने और जाम खोलने गया था। इसी दौरान उसने नवजात का शव कमोड के अंदर देखा। शव देखने के बाद उसने तुरंत इस बात की सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी थी। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई है। पता चला है कि नवजात लगभग 5 दिन का रहा होगा।

खबर लगने के बाद तुरंत मौके पर पुलिस की टीम और फॉरेंसिक की टीम पहुंची थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि अभी हम अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रह हैं। इधर, अस्पताल के अधीक्षक डॉ.लखनराम का कहना है कि यह टॉयलेट कॉमन है, इसलिए यह बताना मश्किल है कि बच्चा किसका होगा। पुलिस को जानकारी दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!