रायपुरछत्तीसगढ

जश्न की खुशियां मातम में बदली, भाई का जन्मदिन था, इसलिए दफ्तर से जल्दी निकली थी, न्यूज एंकर महिमा फ्यूल टैंकर ने कुचल दिया

भिलाई में सुपेला के पास हुए सड़क हादसे में रायपुर की न्यूज एंकर महिमा शर्मा की मौत हो गई। महिमा के कुछ सहकर्मियों ने बताया कि वो दिनभर बेहद खुश थी। भिलाई में रहने वाले उसके भाई का जन्मदिन था। इसे ही सेलीब्रेट करने वो दफ्तर से जल्दी निकल गईं थीं। सड़क के रास्ते वो भाई के जन्मदिन की एक्साइटमेंट में स्कूटी से भिलाई जाने को निकली। रास्ते में स्लिप होकर गिरी और दूसरी तरफ से आ रहे फ्यूल टैंकर की चपेट में आ गई।

रायुपर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से महिमा ने ग्रैजुएशन किया था।

रायुपर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से महिमा ने ग्रैजुएशन किया था।

महिमा रायपुर में अकेले रहा करती थी, मूलत: मध्यप्रदेश के कटनी की रहने वाली महिमा ने पिछले साल पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ महीने पहले ही मीडिया इंडस्ट्री जॉइन की थी।

कुछ महीने पहले ही न्यूज इंडस्ट्री में काम शुरू किया था।

कुछ महीने पहले ही न्यूज इंडस्ट्री में काम शुरू किया था।

कुछ वक्त पहले महिमा कॉल सेंटर्स में भी काम किया करती थी। रायपुर के एक स्थानीय डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म पर कुछ न्यूज शो महिमा होस्ट किया करती थीं।

दोस्तों संग पार्टी करना था पसंद।

कोविड के दौरान की जरूरतमंदों की मदद
रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने बताया कि कोविड काल के दौरान महिमा ने कुछ लोगों की मदद के लिए उनसे संपर्क किया था। वो लोगों की मदद में अपने हिस्से का पूरा प्रयास किया करती थी। महिमा के सहकर्मियों ने बताया कि वो दफ्तर में काम के दौरान हमेशा उसका रवैया मिलनसार रहता था।

कुछ महीने पहले मनाया था अपना जन्म दिन।

कुछ महीने पहले मनाया था अपना जन्म दिन।

ऑटो वाले की आंखों के सामने खत्म हो गई जिंदगी
भिलाई के नंदनी रोड इलाके में रहने वाले ऑटो ड्राइवर अभिषेक सिंह उर्फ रिंकू की आंखों के सामने ये हादसा हुआ था। अभिषेक ने बताया कि मैं सवारी लेने सुपेला जा रहा था। ऑटो चालक ने कहा- मेरे ठीक सामने महिमा अपने स्कूटर पर थी। शाम के वक्त जी ई रोड के पास महिला का स्कूटर स्लिप हो गया, वो सड़क पर गिर गई।

महिमा के साथ हुए हादसे की जांच पुलिस कर रही है।

महिमा के साथ हुए हादसे की जांच पुलिस कर रही है।

ऑटो चालक ने बताया कि इतने में पावर हाउस तरफ से आ रहे हिन्दुस्तान पेट्रोल के टैंकर के आगे के पहियों के नीचे महिमा आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। अभिषेक ने महिला के ID कार्ड से उसे पहचानकर खबर पुलिस को दी। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!