भिलाईछत्तीसगढ

भिलाई : अपने जन्मदिन पर पूर्व कांग्रेस नेता ने काटा ‘तिरंगा केक’, भाजयुमो कर रहे कार्रवाई की मांग

भिलाई न्यूज़ धमाका /// कांग्रेस नेता ने अपने जन्मदिन पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे वाला बर्थडे केक काटा। इस बात की शिकायत भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता रोशन सिंह ने एएसपी संजय ध्रुव से की है। रोशन का आरोप है कि कालीचरण ने महात्मा गांधी पर टिप्पणी की तो उसके खिलाफ तुरंत FIR हो गई।

यहां तिरंगा झंडे का अपमान पूर्व पार्षद व कांग्रेसी नेता ने किया तो अब तक पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। रोशन ने कहा यदि पुलिस इस मामले में FIR दर्ज नहीं की तो हम इसका विरोध करेंगे।

रोशन ने बताया है कि बीती रात उनके मोबाइल पर एक तस्वीर आई। उस तस्वीर में पूर्व पार्षद व कांग्रेसी नेता जोहन सिंह अपने समर्थकों के साथ जश्न मना रहा है। उस दौरान उसने भारतीय तिरंगे का रूप देते हुए केक भी काटा है।

यह हमारे देश के तिरंगे व प्रतीक चिन्ह का घोर अपमान है। इसलिए इस तरह के लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए। एएसपी ने बताया कि मामले को जांच के लिए छावनी पुलिस को कहा गया है। जांच के बाद यदि सच्चाई सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!