बिलासपुरछत्तीसगढ

अदालतों के दरवाजे 11 से 31 जनवरी तक के लिए रहेंगे बंद

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// कोरोना संक्रमण का साया एक बार फिर हाईकोर्ट और निचली अदालतों में होने वाली सुनवाई पर पड़ा है. छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण अब हाईकोर्ट के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद कर दिए गए हैं. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वर्चुअल हियरिंग के लिए आदेश जारी किया है. 11 जनवरी से 31 जनवरी तक वर्चुअल हियरिंग का निर्णय लिया गया है. बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर निर्णय लिया गया है.

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 2828 नए कोरोना केस मिले हैं. वहीं 3 मरीजों की मौत हुई है. वहीं प्रदेश में 9684 एक्टिव केस हैं. छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर ने कोरोना बुलेटिन जारी किया है. छत्तीसगढ़ में आज 44 हजार 773 सैम्पलों की जांच हुई, जिसमें 2828 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 6.32 प्रतिशत है.

प्रदेश में तेजी से हो रहा है 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण, अब तक 38 प्रतिशत बच्चों को लगाया जा चुका टीका है. मुंगेली, राजनांदगांव, धमतरी और महासमुंद में शुरूआती 4 दिनों में ही कुल लक्ष्य के आधे से ज्यादा किशोरों का टीकाकरण कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है.

विगत 3 जनवरी को इस आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरूआत के बाद पहले चार दिनों में ही कुल लक्ष्य के 38 प्रतिशत किशोरों को टीका लगाया जा चुका है. मुंगेली, राजनांदगांव, धमतरी और महासमुंद जिले में शुरूआती चार दिनों में ही कुल लक्ष्य के आधे से ज्यादा किशोरों को टीका लगा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!