धमतरीछत्तीसगढ

शिक्षक दंपति गए थे स्कूल, लौटे तो फंदे पर लटका मिला बेटी का शव

धमतरी न्यूज़ धमाका /// जिले के मगरलोड में 7 जनवरी की सुबह यहां रहने वाले शिक्षक प्रेम सिंह दीवान और उनकी शिक्षिका पत्नी सुबह 10 बजे स्कूल चले गए थे। इस दौरान उनकी बेटी कविता दीवान घर पर अकेली ही थी। शाम में जब दोनों घर लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था और उनकी बेटी फांसी पर लटकी हुई थी। मृतिका का नाम कविता दीवान था, 22 वर्षीय युवती कुरूद के शासकीय महाविद्यालय में बीएससी की फाइनल ईयर की छात्रा थी।

इस घटना के बाद शिक्षक दंपत्ति ने मगरलोड थाने में इसकी सूचना दर्ज कराई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया। अगर यह आत्महत्या है तो छात्रा ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। लेकिन शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसलिए पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही की कहीं ये कोई साजिश तो नहीं थी, बहरहाल छात्रा के मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!