कोरबाक्राइमछत्तीसगढ

रिश्ते में शर्मशार : बड़े पिता ने पहले बहू और फिर मासूम भतीजी की इज्जत से खेला

कोरबा न्यूज़ धमाका /// रिश्तों की गरिमा को तार-तार करने और सभ्य समाज को झकझोरने वाली एक घटना उजागर हुई है। साथ ही ऐसे घिनौने अपराधियों को भी बचाने की कोशिश करने वाले खाकी की ओट में छिपे समाज के दुश्मनों का चेहरा भी बेनकाब हुआ है। हुआ कुछ यूं है कि यहां छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के कर्मचारी ने अपनी ही बेटी समान महज 13 साल की भतीजी को हवस का शिकार बना डाला।

आरोपी पीड़िता का सगा ताऊ ‘बड़े पिता’ है। अपनी बेटी को न्याय दिलाने मां इधर-उधर भटकती रही लेकिन सीएसईबी चौकी प्रभारी कार्रवाई के बजाए समय निकालने में लगे हुए थे। मीडिया के माध्यम से एसपी तक जब बात पहुंची तब चौकी प्रभारी को मजबूर होकर कार्रवाई करनी पड़ी। उल्लेखनीय है कि कोरबा जिले की कमान जब से एसपी भोजराम पटेल के हाथों में आई है, तब से अपराधों की विवेचना और उनके त्वरित निराकरण को लेकर जिले के सभी थाना, चौकी की पुलिस काफी गंभीर है।

लेकिन कभी कभी ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, जो अधिकारियों की कोशिशों पर पलीता लगा देते हैं। ऐसा ही कुछ सीएसईबी चौकी क्षेत्र में भी सामने आया है। यहां अपनी बेटी समान भतीजी को विद्युत कर्मी ने हवस का शिकार बना डाला। पति की मौत के बाद मां और बेटी अकेले हो गए थे, जिन पर जेठ दिलीप कर्केल की बुरी नजर थी। मौका पाकर उसने अपनी बहू के साथ बलात्कार भी किया, लेकिन लोकलाज के भय से उसने अपने साथ हुए कुकृत्य का दंश झेल गई।

इस बीच मां कमाने खाने के लिए मिर्जापुर चली गई और अपनी बेटी की जिम्मेदारी जेठ पर छोड़ गई। मगर उसे क्या पता था, कि जिसकी सुरक्षा में वह अपनी बच्ची को छोड़ रही है वही राक्षस साबित होगा। मौका पाकर उसने अपनी भतीजी की भी अस्मत लूट ली। पुत्री के साथ हुए कुकृत्य की जानकारी जैसे ही मां को लगी, वैसे ही वो निजी वाहन से मिर्जापुर से कोरबा लौटी और पुत्री को न्याय दिलवाने सीएसईबी चैकी पहुंची। लेकिन चौकी प्रभारी कार्रवाई के बजाए उसे घुमाने लगा।

मीडिया कर्मियों को जब यह बात पता चली तब उन्होंने एसपी तक मामला पहुंचाया। फिर क्या था एसपी का डंडा चला और मामले में तत्काल कार्रवाई हुई। पीड़िता की मां ने मीडिया के सहयोग की भूरी-भूरी तारीफ की है। पीड़िता की मां ने कहा- एसे मामलों में पुलिस को अपना निजी स्वार्थ छोड़कर संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने की जरुरत है। ताकि पुलिस के प्रति आमजन का भरोसा और भी मजबूत हो सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!