रायपुरछत्तीसगढ

महाराष्ट्र पुलिस ने कालीचरण को रायपुर केंद्रीय जेल प्रबंधन को सौंपा

रायपुर न्यूज़ धमाका /// महाराष्ट्र पुलिस ने कालीचरण को रायपुर केंद्रीय जेल प्रबंधन को सौप दिया है। बता दें कि रायपुर जिला अदालत ने कल कालीचरण महाराज की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जबकि महाराष्ट्र पुलिस को संत कालीचरण की ट्रांजिट रिमांड मिल गई थी

जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय जेल परिसर से लेकर कालीचरण को लेकर पुणे के लिए रवाना हुई थी. जहां 6 जनवरी को पुलिस पुणे कोर्ट में कालीचरण महाराज को पेश की. उसके बाद महाराष्ट्र पुलिस को 13 जनवरी से पहले रायपुर कोर्ट में संत कालीचरण को हाजिर करना था.

महाराष्ट्र पुलिस के करीब 24 पुलिसकर्मी कालीचरण को कड़ी सुरक्षा में लेकर गए थे. कालीचरण को रायपुर से पुणे ले जाने के बीच अलग-अलग जिलों की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए थे. महाराष्ट्र पुलिस को 2 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा गया था .

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!