कोंडागांव

सडकों पर मवेषी ना बैठें, कोण्डागांव में की जायेगी ऐसी यातायात व्यवस्था, कोण्डागांव कलेक्टर व एसपी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, हरिभूमि ने चौक चौराहों पर मवेषी के एकत्रित होने से आवागमन में हो रही परेषानियों को लेकर एक खबर बस स्टैण्ड के समीप आवारा मवेषियों का झुण्ड, राहगीरों को हो रही भारी दिक्कत …. प्रमुखता से आज के अंक में प्रकाषित की है। जिस पर कलेक्टर एंव एसपी की यातायात सुरक्षा बैठक में संज्ञान लिया गया और इस समस्या के निराकरण के लिये सकारात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया गया।

जिला कार्यालय के सभाकक्ष भवन में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सड़क हादसों के फल स्वरुप होने वाली जनधन की हानि को रोकने के लिए योजना बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान सड़क हादसों को रोकने के लिए ऐसे स्थल जहां हादसों से मृत्यु की संख्या अधिक है , ऐसे दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का चिन्हांकन पूर्ण कर लिया गया है। बैठक में मैप द्वारा इन क्षेत्रों का अवलोकन किया गया। चिन्हांकित ऐसे क्षेत्रों का मूल्यांकन कर मैपिंग करते हुए दुर्घटना के कारकों की समीक्षा के लिए अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए। तैयार रिपोर्ट को सड़क सुरक्षा समिति की 15 सितंबर होने वाली अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।
चौक चौराहों पर लगंेगीं सौलर लाईटें – कलेक्टर ने सड़कों पर मवेशियों के बैठने को रोकने एवं ऐसे क्षेत्र जहां अंधेरे के कारण से दुर्घटनाएं होती हैं, ऐसे स्थानों पर सामान्य साधनों से व्यवस्था ना होने पर सोलर लाइटिंग की व्यवस्था की जायेगी। आगामी बैठक में इन सभी दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में दुर्घटना के कारकों पर कार्यवाही करते हुए इनके निदान के लिए कार्य किये जायेंगे। जिसके तहत अंधेरी गलियों में लाइटों की व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, अतिक्रमण हटाने, डिवाइडर की व्यवस्था, सड़कों को बंद करने आदि के द्वारा दुर्घटना को रोकने के लिए कार्यवाही की जाएगी।
अब जिलेभर में हेलमेट होगा अनिवार्य – इस बैठक में जिले में सड़क हादसों से होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए पूरे जिले में हेलमेट की अनिवार्यता पर भी चर्चा की गई। इस दौरान यातायात प्रभारी रवि पांडे ने बताया कि वर्ष 2020 में 205 सड़क दुर्घटनाओं में 261 व्यक्ति घायल हुए थे जबकि 127 की मृत्यु हो गई थी। जो कि पूर्व के वर्षों से अधिक थी।
169 दुर्घटनाओं में 123 की मौत – इस साल अब तक वही वर्ष 2021 में अब तक 169 सड़क दुर्घटनाओं में 185 व्यक्ति घायल हुए हैं एवं 123 लोगों की मृत्यु हुई है। आंकड़ों के अनुसार 2020 में सड़क हादसों से मृत्यु की संख्या में अचानक वृद्धि देखी गयी थी, जिसे रोकने के लिए कार्यवाही के लिए सड़क सुरक्षा समिति द्वारा सभी हादसों की सघनता वाले स्थानों पर कार्यवाही की जाएगी।
मौजूद रहे ये – जिसमें समिति द्वारा जल्द हेलमेट पहनना अनिवार्य करने पर सहमति व्यक्त की गई। इस बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ जिला पंचायत सीईओ डीएन कश्यप, एसडीएम गौतम चंद पाटिल, नगर पालिका सीएमओ सूरत सिदार सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!