रायपुरक्राइमछत्तीसगढ

स्पंज आयरन के मुंशी की आंख में मिर्च झोककर, लूट ले गये पैसों से भरा बैग

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजेन्द्र नगर इलाके में स्पंज आयरन के मुंशी के आंख में मिर्च डालकर लूट की गई है।राजेन्द्र नगर इलाके में स्पंज आयरन के मुंशी के आंख में मिर्च डालकर लूट बदमाश दो बाइक में सवार होकर काफी देर से मुंशी का पीछा कर रहे थे। बदमाशों में चार लोग शामिल थे, प्रार्थी का नाम मन्नू लाल पटेल अपने वेतन के पैसे लेकर घर जा रहा था। जैसे ही बदमाशों को मौका मिला मुंशी के आंख में मिर्च डालकर पैसों से भारा बैग लूटकर भाग निकले।

प्रार्थी मन्नू लाल पटेल अपने वेतन के पैसे लेकर घर जा रहा था। उसी दौरान ये वारदात हुई। जिसके बाद मुंशी ने इस बात की शिकायत न्यू राजेन्द्र नगर थाना में की पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!