जशपुरछत्तीसगढ

जशपुर : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई , 1 की मौत , 2 गंभीर रूप से घायल

जशपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के नारायणपुर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में कार चालक की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वह एक घंटे तक दुर्घटनाग्रस्त कार में ही फंसा रह गया। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई।

मिली जानकारी के अनुसार पुटु केला निवासी कैलाश यादव अपने 2 साथी के साथ जा रहा था। इस बीच वे सेन्द्री मुंडा चौक के पास पहुंचे थे कि उनकी कार एकदम से अनियंत्रित हुई और पेड़ से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार को चला रहा कैलाश उसी सामने वाले हिस्से में फंसा गया।

घटना के बाद आस-पास के लोगों ने तीनों को निकालने का काफी प्रयास किया। मगर कैलाश को नहीं निकाल सके। वहीं 2 अन्य को किसी तरह से निकाला गया। इसके बाद पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर कैलाश का गाड़ी से किसी तरह से निकाला गया।

बाद में तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने कैलाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य 2 लोगों का उपचार किया जा रह है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। फिलहाल ये नहीं पता चल सका है कि तीनों कहां स कहां जा रहे थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!