नई दिल्लीदेश

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 करोड़ किसानों के बैंक एकाउंट में 20,000 करोड़ रुपये करेंगे ट्रांसफर

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// शनिवार (1 जनवरी 2022) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 10वीं किस्त जारी करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे।

(पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता और जमीनी स्तर के किसानों को सशक्त बनाने के संकल्प के अनुरूप है। बयान में यह भी कहा गया है कि 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जाएगी। पीएमओ ने कहा है कि पीएम-किसान योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6000 रुपए का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है, जो कि 2000 रुपए की तीन समान चार-मासिक किश्तों में दी जाती है।

पीएमओ ने कहा है कि पीएम-किसान योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6000 रुपए का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है, जो कि 2000 रुपए की तीन समान चार-मासिक किश्तों में दी जाती है। PM-KISAN योजना का फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है। इस योजना में अब तक किसान परिवारों को 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।

पीएम मोदी कार्यक्रम के दौरान लगभग 351 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को 14 करोड़ रुपये से अधिक का इक्विटी अनुदान भी जारी करेंगे, जिससे 1.24 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री एफपीओ के साथ बातचीत करेंगे और राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!