रायपुरछत्तीसगढ

बृजमोहन अग्रवाल कालीचरण महाराज के समर्थन में उतरे , पुलिस कार्रवाई के तरीके पर उठाये सवाल

रायपुर न्यूज़ धमाका /// गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान आया। उन्होंने कालीचरण की गिरफ्तारी पर एमपी के गृहमंत्री द्वारा सवाल खड़े करने को लेकर कहा गिरफ्तारी का तरीका गलत नहीं है। अलग-अलग परिस्थितियों के हिसाब से पुलिस कार्रवाही करती है। जहां जानकरी देना जरूरी है। वहां जानकारी दी जाती है। जहां जरूरी नहीं वहां जानकारी नहीं भी दी जाती है। राष्ट्रपिता से जुड़ा मामला था इसलिए जितना गोपनीयता बरती जानी चाहिए बरती गई।

एमपी के गृहमंत्री कालीचरण के वक्तव्य को गलत मानते है तो उन्हें इस मामले में कुछ बोलना ही नहीं चाहिए। कालीचरण के खिलाफ धाराएं बढ़ाये जाने पर कहा। राष्ट्रपिता के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी से स्वमेव राष्ट्रद्रोह का मामला बनता है। इस मामले में नियम और कानून के तहत कार्रवाही की जाएगी। पूर्व मंत्री बृजमोहन के कालीचरण रिलीज हैशटैग पर कहा। राष्ट्रपिता के खिलाफ कोई गलत बयान दें तो इस पर कार्रवाई करना गलत नहीं है।

कालीचरण की गिरफ्तारी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति दर्ज किया तो वह बताएं पूरी दुनिया में मानवता का संदेश देने वाले को गाली देने वाले को गिरफ्तार किया गया है, क्या वह इससे खुश हैं या नाराज हैं. गिरफ्तारी में पूरी तरीके से प्रक्रिया का पालन किया गया. उनके परिवारजन को गिरफ्तारी के बारे में सूचना दी गई है, और 24 घंटे के अंदर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!