बलरामपुरछत्तीसगढ

भाजपा नेता सह पूर्व जिप सदस्य संजीव मिश्रा को बदमाशों ने मारी गोली

बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// गुरुवार को कटिहार-बलरामपुर सड़क पर बदमाशों ने दोपहर 1.45 बजे कार में सवार भाजपा नेता सह पूर्व जिप सदस्य संजीव मिश्रा को गोली मार दी। तीन बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता के पेट में एक गोली मारी है। घटना के बाद कार चालक ने उनको तेलता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

तेलता पुलिस और जख्मी की मां और तीन बहनों के साथ जख्मी को पूर्णिया बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गये। वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताया। इधर घटना के बाद बारसोई एसडीपीओ प्रेमनाथ राम, इंस्पेक्टर अरुण कुमार, सालमारी ओपी अध्यक्ष कैप्टन संजय पांडेय, बलरामपुर थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार, तेलता ओपी अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जाएजा लिया

पुलिस ने जख्मी के चार चक्का वाहन से एक पिलेट बरामद की है। बारसोई एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने बताया कि घटना के पीछे का कारण अभी तक पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं है लेकिन अब तक हुई अनुसंधान से चुनावी रंजिश में वारदात की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का नाम पुलिस के सामने आया है 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!