जबलपुरक्राइममध्यप्रदेश

MP : युवक ने की नाबालिग छात्रा के साथ रेप

जबलपुर न्यूज़ धमाका /// आरोपी छात्र ने फेसबुक के माध्यम से 9वीं कक्षा नाबालिग छात्रा से दोस्ती की और फिर विजय नगर के यू टर्न कैफे में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया.

पुलिस के मुताबिक 15 साल की नाबालिग छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नौवीं कक्षा में पढ़ती है. जनवरी 2020 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले समीर बाटे से हुई थी. कुछ दिन बातचीत करने के बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी. इसके बाद समीर अक्सर उसे विजय नगर में जीरो डिग्री रोड पर मिलने के लिए बुलाने लगा था.वह कोचिंग गई थी,

तब समीर ने फोन किया और कोचिंग के बाद शाम को उसे मिलने के लिए जीरो डिग्री बुलाया. शाम को जब छात्रा कोचिंग से फ्री हुई तो आरोपी समीर उसे अपने साथ एकता चौक से आगे जीरो डिग्री ले गया. कुछ देर बातचीत करने के बाद समीर ने उसे कुछ खाने के लिए कहा. स्नैक्स खिलाने के बहाने समीर उसे विजय नगर में यू टर्न कैफे लेकर पहुंचा और वहां उसने जबरदस्ती छात्रा के साथ रेप किया.

पीड़िता का कहना है कि इसके कुछ समय बाद समीर फिर से बहला-फुसलाकर उसे यू-टर्न कैफे ले गया और दोबारा उसके साथ रेप किया. जिसके बाद छात्रा ने हिम्मत करके समीर के खिलाफ विजय नगर थाने में बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करा दी. सीएसपी तुषार सिंह ने बताया कि छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी समीर के खिलाफ रेप एवं पास्को एक्ट का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!