उत्तर प्रदेश

UP : पति ने पत्नी की हसिया से गला काटकर की हत्या

फ़तेहपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के कूरा मजरे गुलरियनपर गांव में देर रात 25 वर्षीय विवाहिता की धारदार हथियार से गला रेतकर कर निर्मम हत्या कर दी गई है. हत्या के बाद से गांव में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गया है.बताया जा रहा है कि मृत महिला के पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है, वहीं पुलिस अब दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है.

सुबह जब परिवार वाले इनके कमरे में पहुंचे तो योगमाया को खून से लथ-पथ मृत अवस्था में दिखा, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी और उसकी प्रेमिका के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है. वहीं एसपी ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!