मुंगेलीछत्तीसगढ

मुंगेली चप्पल कांड : लैला ननकू भिखारी और उनके पति के खिलाफ केस दर्ज

मुंगेली न्यूज़ धमाका /// चप्पल लेकर IAS अफसर को मारने दौड़ने वाले जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. उनके पति ननकू भिखारी के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है. दोनों के खिलाफ जरहागांव थाना में सरकारी काम में बाधा पहुँचाने की धारा 186, 353 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है.

IAS रोहित व्यास पर कांग्रेस समर्थित महिला जिला पंचायत सदस्य ने जातिसूचक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. इधर सीईओ रोहित व्यास ने भी जिला पंचायत सदस्य पर दुर्व्यवहार और चप्पल से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है.

23 दिसंबर को जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी ने मुंगेली के जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास को मारने चप्पल उठा ली थी. महिला ने एसपी को भी देख लेने की बात कही. जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी विकास राशि स्वीकृति के मसले को लेकर जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास से मिलने पहुंचीं थीं. इसी दौरान लैला ननकू ने स्वीकृति राशि रोकने की बात कहते हुए सीईओ पर बिफर पड़ी.

जातिगत प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए लैला ननकू ने जिला पंचायत सीईओ को मारने चप्पल उठा ली. होम गार्ड के बीच बचाव के चलते लैला ननकू को चप्पल नीचे करना पड़ा. मामले में जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू ने एसपी से मामले की लिखित शिकायत की है. सीईओ के ऊपर जातिगत प्रताड़ना का आरोप लगाया है. 23 दिसंबर को अन्य जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेसी कार्यकर्ता भी एसपी ऑफिस पहुंचे हुए थे. इधर सीईओ रोहित व्यास ने भी एसपी से मामले की शिकायत की है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!