
जम्मू कश्मीर न्यूज़ धमाका /// आज सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। वहीं बडगाम से दो आतंकियों के सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है।
जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा है कि पुलिस ने भारतीय सेना और सीआरपीएफ के साथ बडगाम के चदूरा इलाके से लश्कर ए तैयबा के दो आतंकवादियों के सहयोंगियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार आतंकियों के सहयोगियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, दो हथगोले, दो एके-47 मैगजीन, 30 जिंदा एके-47 के कारतूस बरामद किए गए है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों के द्वारा गिरफ्तार दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।




