रायपुरछत्तीसगढ

चोर की दो दिन पहले हुई गिरफ्तारी, हथकड़ी समेत अस्पताल से फरार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// जिले की रायपुर की सेंट्रल जेल से लाया गया एक बीमार कैदी अंबेडकर अस्पताल से फरार हो गया है. अब इस मामले में मौदहापारा थाने की टीम ने फरार कैदी के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसे दो दिन पहले रेलवे की पुलिस ने चोरी के मामले में पकड़ा था. तब से आरोपी को रायपुर की सेंट्रल जेल में रखा था. मामले की सुनवाई कोर्ट में जारी थी कि इस बीच नया कांड करते हुए बदमाश हाथ में लगी हथकड़ी खोलकर अस्पताल से ही भाग गया.

जेल प्रहरी रामलाल कोसले की कस्टडी से 34 साल का पी मोहन राव भागा है. मोहन राव भिलाई के जागृति नगर का रहने वाला है. सोमवार की शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक कोसले की ड्यूटी थी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रात के वक्त ही मोहन राव यहां से भाग गया. दो दिन पहले 18 दिसंबर को रेलवे पुलिस के केस की वजह से मोहन राव को रायपुर की जेल में रखा गया था. बीमार होने पर डॉक्टर्स ने इसे आंबेडकर अस्पताल रेफर किया. इसके साथ जेल की सुरक्षा में लगा स्टाफ भी गया था.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!