
भानुप्रतापपुर न्यूज़ धमाका /// भानुप्रतापपुर उपचुनाव के एक रात पहले हुई मारपीट के मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है. नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज होने के विरोध में कांग्रेसी थाना के सामने धरने पर बैठ गए हैं. भाजपा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में थाने पहुँच गए हैं. दोनों दल एक बार फिर आमने सामने हो गए हैं. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के थाने पहुँचने से माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है.
