
उत्तरप्रदेश न्यूज़ धमाका /// पिछले कई दिनों से लवकुश लापता था. उसकी पत्नी अपने पति को ढूंढने के लिए लगातार पुलिस से न्याय की गुहार लगाती रही. लवकुश का अवैध संबंध अमोली कला निवासी एक महिला के साथ था. महिला का पति जेल में होने के कारण महिला के देवर को जब यह जानकारी मिली तो उसने लवकुश को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली. महिला के देवर ने भाभी को अपने पक्ष में कर लवकुश को अपने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं लवकुश के शव के टुकड़े कर घाघरा नदी में फेंक दिया. पुलिस के मुताबिक, 24 फरवरी को जब लवकुश महिला से मिलने घर आया तो उसकी हत्या कर दी गई. आरोपी देवर ने अपनी भाभी को मायके भेज दिया.
फिर देवर ने रामनगर से बांका ले जाकर लवकुश के 12 टुकड़े कर दिए और बोरियों में भरकर घाघरा नदी में फेंक दिया. इसके बाद सर्विलांस की मदद से प्रभारी निरीक्षक रामनगर विनोद बाबू मिश्रा की टीम ने घटना का खुलासा किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.




