उत्तर प्रदेशक्राइम

UP : भाभी ने देवर के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट

उत्तरप्रदेश न्यूज़ धमाका /// पिछले कई दिनों से लवकुश लापता था. उसकी पत्नी अपने पति को ढूंढने के लिए लगातार पुलिस से न्याय की गुहार लगाती रही. लवकुश का अवैध संबंध अमोली कला निवासी एक महिला के साथ था. महिला का पति जेल में होने के कारण महिला के देवर को जब यह जानकारी मिली तो उसने लवकुश को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली. महिला के देवर ने भाभी को अपने पक्ष में कर लवकुश को अपने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं लवकुश के शव के टुकड़े कर घाघरा नदी में फेंक दिया. पुलिस के मुताबिक, 24 फरवरी को जब लवकुश महिला से मिलने घर आया तो उसकी हत्या कर दी गई. आरोपी देवर ने अपनी भाभी को मायके भेज दिया.

फिर देवर ने रामनगर से बांका ले जाकर लवकुश के 12 टुकड़े कर दिए और बोरियों में भरकर घाघरा नदी में फेंक दिया. इसके बाद सर्विलांस की मदद से प्रभारी निरीक्षक रामनगर विनोद बाबू मिश्रा की टीम ने घटना का खुलासा किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!