भिलाईछत्तीसगढ

शकी पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, पत्नी जलते हुए बाथरूम में भागी…

भिलाई न्यूज़ धमाका /// शहर में एक युवक ने अपनी पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर उसे आग के हवाले कर दिया। आग से घिरी महिला अपनी जान बचाने के लिए बाथरूम की तरफ भागी और खुद को बाथरूम में बंद कर नल के नीचे बैठ गई। लेकिन जब तक आग बुझती तब तक वह 50 प्रतिशत झुलस चुकी थी।

उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे बाथरूम से अधजली हालत में बाहर निकालकर तुंरत लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल लेकर गये। वहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने महिला को रायपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

ALSO READ : छत्तीसगढ़ क्राइम-क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम के गुड प्रैक्टिस के लिए देशभर में दूसरा स्थान , मिला एक और नेशनल अवॉर्ड

सुपेला टीआई ने बताया कि फरीदनगर निवासी साजिद खान गुरुवार दोपहर अपने घर पहुंचा और पत्नी पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए उससे झगड़ा करने लगा। उसकी पत्नी नाजनीन निशा ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इससे दोनों के बीच झगड़ा काफी बढ़ गया। पति गुस्से में आकर पत्नी से मारपीट करने लगा।

इसके बाद वह घर में रखा पेट्रोल लेकर उसके ऊपर उड़ेल दिया। इसके बाद उसने माचिस से आग लगा दी। देखते ही देखते नाजनीन आग की लपटों में घिर गई और चीखते-चिल्लाते हुए बाथरूम के अंदर भागी और अपने आपको अंदर से बंद कर नल के नीचे बैठ गई। इससे आग तो बुझ गई, लेकिन नाजनीन अधिक झुलस जाने से वहीं बेहोश होकर गिर गई।

शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी तुरंत साजिद के घर पहुंचे। उन्होंने नाजनीन को बाथरूम से बाहर निकाला और लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां भी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद नाजनीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!