उत्तरप्रदेश

कांग्रेस के गढ़ रायबरेली के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे, अखिलेश ने प्रसिद्ध पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन कर विजय यात्रा की शुरुआत की

उत्तेर प्रदेश न्यूज़ धमाका // समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को रायबरेली के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे। टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अखिलेश यादव ने चुरवा स्थित प्रसिद्ध पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर विजय यात्रा की शुरुआत की। दरअसल  उनकी पहली जनसभा बछरावां कस्बे में किदवई पार्क में होगी। यहां से उनकी विजय यात्रा हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरबख्श गंज पहुंचेगी। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद उनका कारवां लालगंज पहुंचेगा। बैसवारा डिग्री कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह रायबरेली में रात्रि विश्राम करेंगे।

दूसरे दिन उनकी पहली जनसभा सदर विधानसभा क्षेत्र के मुंशीगंज में होगी। दूसरी जनसभा ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में संबोधित करने के बाद सलोन विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ लौट जाएंगे। 

पहली बार रायबरेली में रात्रि विश्राम कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सभी विधानसभा क्षेत्रों को मथने पहुंच रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सपाइयों ने रास्ते में जगह-जगह स्वागत की तैयारी की है। सारे रास्ते सपाइयों की होर्डिंग से पट गए हैं। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!