रायगढ़छत्तीसगढ

रायगढ़ : इंडक्शन फर्नेस में ब्लास्ट, झुलस गए 4 मजदूर

रायगढ़ न्यूज़ धमाका /// पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी-सराईपाली में स्थित नवदुर्गा फ्यूल्स में इंडक्शन फर्नेस में ब्लास्ट होने से 4 मजदूर झुलस गए हैं। सभी मजदूरों को इलाज के लिए फोर्टिस जिंदल हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। घटना आज सुबह साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। हालांकि प्लांट प्रबंधन ने दोपहर बाद घटना की सूचना पूंजीपथरा पुलिस को दी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्लांट में पहली शिफ्ट में इंडक्शन फर्नेस में मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे। इसी दौरान फर्नेंस में ब्लास्ट हो गया, जिसकी गर्म राख की चपेट में काम कर रहे चार मजदूर आ गए। आनन फानन में मजदूरों को एंबुलेंस से फोर्टिस जिंदल हॉस्पिटल भेजा गया। बताया जाता है कि घायल एक मजदूर की हालत काफी गंभीर है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ALSO READ : एक व्यक्ति की 6 लोगों ने की पीट-पीटकर हत्या, 2 गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!