शहडोल

बीमार पति को ले गया बाघ या कुछ और है माजरा अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने में जुटी पुलिस, अस्पताल जाने के दौरान शौच करने के लिए जंगल में घुसा था फिर नहीं लौटा ग्रामीण

 शहडोल न्यूज़ धमाका //  वहीं इस मामले में पुलिस ने लापता युवक के पत्नी सविता जायसवाल और उसके देवर को संदेह की बुनियाद पर थाने ले आई है। जहां दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बीमार पति को बाघ ले गया या फिर कुछ और ही माजरा है। मामले में पुलिस ने मामले में गुम इन्शान कायम कर जांच में जुठ गई है। पुलिस विभाग और वन विभाग के अधिकारी गायब ग्रामीण को खोजने के लिए जंगल की खाक छान रहे हैं।

दरअसल शहडोल के ब्यौहारी तहसील अंतर्गत दुर्गेश जयसवाल अचानक देखते ही देखते लापता हो गया।य़ वहीं मामले में लापता युवक की पत्नी का कहना है कि मेरे पति को बाघ उठा ले गया है। दरअसल दुर्गेश अपने भाई और पत्नी के साथ अस्पताल के लिए कुंआ से ब्यौहारी के लिए निकले थे। इस दौरान मुरचौर के जंगल मे दुर्गेश शौच के लिए निकला। जहां से वह अचानक लापता हो गया। महिला ने पति के लापता होने की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस, वन विभाग, और डॉग स्क्वायड लापता युवक की तलाश में जुट गई है।

वहीं इस मामले में पुलिस ने लापता युवक के पत्नी सविता जायसवाल और उसके देवर को संदेह की बुनियाद पर थाने ले आई है। जहां दोनों से सघनता से पूंछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले में गुम इन्शान कायम कर मामले की जांच कर रही है। वहीं इस पूरे मामले में फिलहाल पुलिस अभी कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!