रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी में बीजेपी के सारे दिग्गज कलेक्टर कार्यालय के सामने जमीन पर बैठ गए , फर्जी वोटरों के नाम निरस्त करने की मांग

रायपुर न्यूज़ धमाका /// बीरगांव चुनाव को लेकर फर्जी वोटर का मामला सुर्ख़ियों में है. एक ही पते पर ढाई सौ से अधिक मतदाताओं के नाम उजागर होने के बाद सियासी घमासान शुरू हो चुका है. बीरगांव में फर्जी वोटर मामले में भाजपा की जमीनी लड़ाई शुरू हो चुकी है. फर्जी वोटर मामले की शिकायत लेकर भाजपायी आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचे हुए हैं.

ALSO READ : बालोद : चिटफण्ड कंपनी एमवे इंडिया के सभी डायरेक्टर गिरफ्तार

भाजपा के कई बड़े दिग्गज कलेक्टर कार्यालय के सामने फर्श पर बैठकर मौन धरना दे रहे हैं. फर्श पर बैठे ये वो नेता हैं जिनके नाम की एक वक्त तूती बोलती थी. भाजपा के सारे दिग्गजों के हाथ में एक-एक तख्ती है. तख्तियों में वोटरों के नाम निरस्त करने की मांग लिखी गई है. कुछ तख्तियों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी लिखी गई है.

कलेक्टर कार्यालय के सामने बीजेपी नेताओं का धरना जारी है. पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, नंदे साहू, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, अंबिका यदु, राजीव अग्रवाल, छगन मूंदड़ा सहित अनेक नेता कलेक्टर कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक फर्जी वोटर मामले में भाजपा नेता दोपहर 2 बजे के बाद मीडिया से चर्चा करेंगे. बता दें कि बीरगांव नगर पालिका निगम में फर्जी मतदाता होने को लेकर भाजपा ने निर्वाचन आयोग से भी शिकायत की थी. भाजपा ने कहा कि अब तक चुनाव आयोग ने किसी भी तरह की न जांच की और न ही कार्रवाई की है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!