मुंबईमनोरंजन

बिग बॉस 15 के घर में, 2 एक्ट्रेस के साथ अभिजीत बिचुकले ने किया कुछ ऐसा, की घर में सभी भड़के गये

मुंबई.न्यूज़ धमाका //  बिग बॉस का सीजन 15 काफी धमाकेदार अंदाज में चल रहा है. वहीं, वाइल्ड कार्ड की एंट्री के बाद से और ज्यादा धमाका देखने को मिल रहा है. अभिजीत बिचुकले ने घर में बवाल मचा रखा है. शो में अब अभिजीत बिचुकलेने कुछ ऐसा कर दिया कि घरवाले अपना आपा भी खो बैठे हैं. ये पूरा बवाल तब मचा जब अभिजीत बिचुकलेका मन दो एक्ट्रेस को किस करने के लिए मचल रहा था.

बिग बॉस’ का जो प्रोमो वीडियो सामने आया है, उसमें आप देखेंगे कि अभिजीत देवोलीनाके गाल को छूते दिख रहे हैं. देवोलीना अभिजीत को ऐसा करते देख सन्न रह जाती हैं. इसके बाद प्रोमो में दिखाया गया है कि अभिजीत देवोलीना से कह रहे हैं ‘कब तू मुझे किस करेगी?’

भड़क गई दवोलीना

अभिजीत बिचुकले की इस हरकत पर देवोलीना भड़क जाती हैं. इसके बाद वो अभिजीत के पास जाती हैं और गुस्से में उन पर चिल्लाने लगती हैं. के साथ वीडियो में उनके बगल में करण कुंद्रा भी नजर आ रहे हैं. देवोलीना चिल्लाते हुए अभिजीत से कहती हैं कि ‘अगर तुम मेरी अच्छाई का फायदा उठाओगे तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा.’

अभिजीत पर गुस्सा हुईं तेजस्वी

जिस तरह से देवोलीना के साथ अभिजीत ने हरकत की उसी तरह से तेजस्वी के साथ भी की. प्रोमो वीडियो में तो तेजस्वी को ये कहते हुए दिखाया नहीं गया है, लेकिन वो जिस तरह से अभिजीत पर नाराज हैं उससे ये साफ दिख रहा है. वीडियो में तेजस्वी कह रही हैं कि ‘मैं उसे थप्पड़ मार दूंगी.’ इसके बाद तेजस्वी अभिजीत को धक्का दे देती हैं.

कर रहा हूं सिर्फ मजाक-अभिजीत

प्रोमो में दिखाया गया है कि देवोलीना जब अभिजीत की हरकत पर भड़क जाती हैं तो वो उनसे सभी घरवालों के सामने कहती हैं कि ‘तुम अपनी लाइन क्रॉस मत करो.’ इस पर अभिजीत कहते हैं कि ‘मजाक तो मजाक है यार.’ अभिजीत का ये जवाब सुनकर घरवाले भड़क जाते हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!