
रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी से लगे राखी गांव में रात भर तेज ध्वनि से डीजे बजाने वाले के खिलाफ पुलिस ने अब कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इलाके के लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने डीजेसंचालक पर FIR दर्ज कर ली है। घटना के विवरण के मुताबिक 12 दिसंबर की रात लगभग 10 बजे से सुबह 4 बजे तक डीजेका संचालन होता रहा। फिल्मी गानों में लोग झूमते रहे। शोर-शराबे से आसपास के लोग काफी परेशान हो गए थे। जिन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की थी।
मामला नवा रायपुर के राखी थाना क्षेत्र का है। पता चला है कि डीजेसंचालक राजू सेन ने राखी इलाके में डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस आयोजन में रात भर डीजे बजाने की किसी तरह से कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी। बगैर अनुमति के रात भर शोर-शराबा होता रहा। जिससे गुस्साए लोगों ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने डीजे का साउंड कम करने के साथ बगैर अनुमति के डीजे संचालन करने का केवल नोटिस थमा दिया था। लेकिन फिर भी संचालक फुल साउंड के साथ रात भर फिल्मी गाने बजाता रहा। संचालक ने पुलिस से यह भी कहा था कि मेरे पास डीजे बजाने की अनुमति है। इसी बात से लोगों में नाराजगी थी।
शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो इलाके के लोगों ने रायपुर SP को भी एक आवेदन दिया। इस आवेदन में लिखा गया था कि जैसी अनुमति इस मामले में दी गई है वैसे ही अनुमति हमें भी दें। हम कलेक्टर और SP के बंगले के बाहर ऐसे ही डीजे बजा कर कार्यक्रम करना चाहते हैं। अगर अनुमति नहीं दी जा सकती तो राखी में रात भर डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई करें। इलाके के लोगों की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। इसके बाद बुधवार की सुबह खबर आई कि राखी गांव के पीड़ितों और पुलिस के रवैये से नाराज लोगों ने 19 दिसंबर के लिए डीजे बुक लिया।
ALSO READ : बसों में किराया बढ़ा , बसों में नहीं लगाई सूची, संचालक मनमाना किराया वसूल रहे

