अंबिकापुरछत्तीसगढ

सांसद रामविचार नेताम भड़के एसपी पर , बोले- सुधर जाएं नहीं तो पहनाएंगे जूतों की माला, विधायक को भी बताया लंगूर

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने आज प्रेस वार्ता ली. प्रेस वार्ता में रामविचार नेताम भड़क उठे. बलरामपुर कलेक्टर-एसपी को लेकर रामविचार नेताम ने अमर्यादित बयान देते हुए कहा कि विधायक बृहस्पति सिंह के इशारों पर बलरामपुर में प्रशासनिक अधिकारी नंगा नाच कर रहे हैं. पुलिस अधीक्षक विधायक के गुलाम बन कर रह गए हैं. विधायक के इशारों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस झूठा मुकदमा दर्ज कर रही है.

सांसद रामविचार नेताम ने आगे कहा कि जरूरत पड़ी तो एसपी और कलेक्टर को जूतों की माला पहनाएंगे. रामविचार नेताम ने सीएम भूपेश बघेल को भी नसीहत देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी लंगूर विधायक से बचकर रहें.

प्रेस वार्ता में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम बेहद सख्त तेवर में दिखे. सांसद नेताम ने छत्तीसगढ़ सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. नेताम ने कहा कि थाना कांग्रेस के नेता चला रहे हैं. पुलिस का काम स्वतंत्र होता है, लेकिन पुलिस विभाग कांग्रेस के दबाव में है. कांग्रेस नेताओं के दबाव में पुलिस भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रही है. पुलिस पॉलिटिकल दबाव में काम रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!