मुंगेलीछत्तीसगढ

पैसे लेकर किसान सम्मान निधि बांट रहे ग्राम सेवक

मुंगेली न्यूज़ धमाका /// जिले के लोरमी में कृषि विभाग के एक ग्राम सेवक का कारनामा उजागर हुआ है। लगरा ग्राम सेवक द्वारा खुलेआम किसान संजय सोनकर से पैसा लेने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखने के बाद एसडीएम ने कार्रवाई की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला लोरमी तहसील के कृषि विभाग अंतर्गत लगरा के ग्राम सेवक विमल कुमार पुरले से जुड़ा हुआ है। ग्राम सेवक के द्वारा किसान से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का आवेदन जमा कराने के नाम पर अवैध रूप से रूपए लिए जा रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्राम सेवक बेख़ौफ पैसा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। पैसों के लेनदेन वाले इस वीडियो को देखने के बाद लोरमी एसडीएम मेनका प्रधान ने जल्द ही जांच के बाद दोषी ग्रामसेवक के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!