Uncategorized

पूरे प्रदेष में सिर्फ कोण्डागांव में ही संचालित हो रही है फिजियोथैरेपी तुमचो दुआर योजना, अब से पूर्व फिजियो थैरेपी लेने मरीजों को लगाना पडता था महानगरों का चक्कर जिले के वृद्धजनों एवं निःशक्तों का उनके घर पर ही हो रहा उपचार अस्थिबाधित एवं विभिन्न रोगों से पीडि़त 651 मरीजों की हुई फिजियोथैरेपी

बेहतर सेहत के लिये राज्य में पहली बार कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन से कोण्डागांव जिले में अभिनव पहल के तहत् नवीन ‘फिजियोथैरेपी तुमचो दुआर‘ अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विगत् 27 जनवरी को कोंगेरा में आयोजित आमसभा में ‘फिजियोथैरेपी तुमचो दुआर‘ के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया था।
जिले के अंदरूनी गांवों में पहुच रही फिजियोथैरेपी – इस अभियान के अंतर्गत लकवा, जोड़ो का दर्द, बैलेंसिंग की समस्या, कपंकपी, लड़खड़ाहट, चलने फिरने में असमर्थता, श्वास की समस्या दमा, शरीर के किसी भाग में झुनझुनाहट या शून्यपन आ जाना, गर्दन की जकड़न, पार्किंसन, अस्थिबाधित, मांसपेशियों के दर्द, हड्डियों के दर्द, जैसे अन्य विलक्षण रोगों से पीडि़त वृद्ध एवं निःशक्त जन का ईलाज फिजियोथैरेपी द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है। इस अभियान के लिये सर्वप्रथम कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ टीआर कुंवर के निर्देश पर फिजियोथैरेपी के लिये विशेष वाहन डीएमएफ मद से क्रय किया गया है। जिसके पश्चात् जिला अस्पताल के फिजियोथैरेपिस्ट डाॅ पद्मनाथ बघेल को जिले के अंदरूनी ईलाकों में फिजियोथैरेपी सेवाओं के लिये निर्देशित किया गया।
पूरे प्रदेश में सिर्फ कोण्डागांव में है चलित फिजियोथैरेपी सुविधा – इस संबंध में डाॅ बघेल ने बताया कि राज्य में कोण्डागांव एकमात्र जिला है जहां फिजियोथैरेपी की सेवा घर-घर तक वृद्धजनों व रोगियों के लिये उपलब्ध कराई जा रही है। योजना कोरोना काल के दौरान प्रारंभ होने से संचालन में कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुरूवात में ग्रामीणजन में फिजियोथैरेपी के संबंध में ज्ञान न होने के कारण वाहन को वैक्सिनेशन या कोरोना टेस्टिंग वाहन समझकर ईलाज से दूरी बनायी गयी। आधुनिक मशीनों द्वारा भी फिजियोथैरेपी से उपचार करने के दौरान भी गा्रमीण डरते दिखे।
गांव घर में ही मिल रही फिजियोथैरेपी की सुविधा – फिजियोथैरेपी तुमचो दुआर‘ अभियान से जिले के वृद्ध एवं अस्थिबाधित मरीजों को वास्तव में राहत मिल रही है। खासतौर पर ऐसे मरीज जिन्हे इस मर्ज के ईलाज के लिए लगातार स्वास्थ्य केन्द आना पड़ता था उन्हें अपने घर के समीप ही उपचार का सुविधा उपलब्ध कराना अभियान की प्रमुख उपलब्धि है।
अब गा्रमीण क्षेत्रों में लोकप्रिय होने लगी ये थैरेपी – जिसके निदान के लिये सर्व प्रथम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिये घर-घर जाकर इसके संबंध में जानकारी दी गई। तत्पश्चात फिजियोथैरेपी का जीवंत प्रदर्शन ग्रामीणों के समक्ष किया गया। जिससे लोगों में फैली भ्रांतियां अब दूर हो गई है। फिजियोथैरेपी में व्यायाम एवं कुछ मशीनों की सहायता से उपचार किया जाता है। इससे लंबी बीमारियों से पीडि़त मरीजों का भी उपचार संभव है।
चलने फिरने लगे बुजुर्ग मरीज भी – वर्तमान में कोरोना के ठीक होने के पश्चात् भी मरीजों की पिंडलियों में दर्द की काफी शिकायतें आयीं थीं। जिसका निदान फिजियोथैरेपी के माध्यम से किया गया। इस चलित वाहन सेवा के द्वारा वयोवृद्ध मरीज जिन्हें चलने-फिरने में समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उनका फिजियोथैरेपी से ईलाज किये जाने से अब वे चलने में सक्षम हो गये हैं।
षुरू में टारगेट किये गये ये पांच गांव – फिजियोथैरेपी द्वारा ईलाज के लिये कुछ दिनों के अंतराल में बार-बार उपचार की आवश्कयता होती है। ऐसे में अधिक गांवों में एक साथ उपचार किया जाना संभव नहीं हो पाता इसलिये जिला कार्यक्रम अधिकारी सोनल धु्रव के सहयोग से फिजियोथैरेपी की आवश्यकता वाले मरीजों की पहचान कर उसके अनुसार अधिक आवश्यकता वाले क्षेत्रों पर विशेष बल देते हुए रोस्टर तैयार कर प्रारंभ में पांच गांवों मड़ानार, भण्डारसिवनी, देवखरगांव, गरावण्डी एवं आंवरी में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
लग चुके है 23 षिविर – इस प्रकार अब तक ऐसे 23 बार शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इसके अलावा फरसगांव, बड़ेराजपुर, कोण्डागांव एवं माकड़ी में निःशक्तजनों के लिए विशेष शिविरों का भी आयोजन कर सहायक उपकरणों का वितरण भी किया गया है। इन शिविरों में अब तक 651 मरीजों का ईलाज किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!