मुंबईमनोरंजन

सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर की विज्ञापन में एंट्री, खूबसूरती देख फैंस ने बताया ‘हॉलीवुड एक्ट्रेस’

मुंबई न्यूज़ धमाका // मास्टर ब्लास्टर और देश के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने भी अब विज्ञापन इंडस्ट्री में एंट्री मार ली है। सारा तेंदुलकर जल्द ही कपड़ों की एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का विज्ञापन करते नजर आएंगे। हाल ही में सारा तेंदुलकरएक वीडियो में शानदार आउटफिट में अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इस विज्ञापन में अभिनेत्री बनिता संधू और तानिया श्रॉफ के साथ नजर आ रही हैं। सारा की उम्र अभी 24 साल है और सोशल मीडिया पर भी उनके काफी प्रशंसक हैं।

सारा तेंदुलकर ने भी हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। ब्राउन कलर के आउटफिट में सारा त को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। इस विज्ञापन में सारा एक झील के किनारे नजर आ रही हैं और वह अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। सारा तेंदुलकर के पोस्ट को देखने के बाद लगातार फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं। एक फैन्स ने तो यहां तक लिख दिया कि सारा तेंदुलकर हॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह लग रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा ‘लगता है आप ग्रीस से हैं’ तो कई यूजर्स ने लिखा ‘वेरी ब्यूटीफुल’।

सारा तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर की बड़ी बेटी हैं। इन दोनों का एक बेटा अर्जुन तेंदुलकर भी है जो क्रिकेटर हैं और फिलहाल आई.पी.एल. में मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े हुए हैं। सारा की स्कूली शिक्षा मुंबई में हुई, जिसके बाद वह मेडिसिन की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं थी। सारा के इस विज्ञापन डेब्यू पर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। क्रिटिक्स केआरके ने भी की सारा तेंदुलकर के डेब्यू की तारीफ की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!