रायपुरछत्तीसगढ

महिला की मौत के आठ महीने बाद जारी हुआ वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगने का सर्टिफिकेट

रायपुर न्यूज़ धमाका /// महिला की मौत के आठ महीने बाद घर वालों को जब उन्हें दूसरा डोज लगाए जाने की जानकारी सर्टिफिकेट के माध्यम से मिली, तो परिजन चौंक उठे। दरअसल महिला की अप्रैल महीने में ही कोविड से मौत गई थी। तब महिला को पहला डोज लगा था। मौत के बाद परिजनों ने सभी तरह की रस्म पूरी कर दी। आठ महीने बाद महिला को कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगने सर्टिफिकेट जारी किया गया तो, सभी भौंचक रह गए। मामले में स्वास्थ्य विभाग का कहना है, मानवीय त्रुटिवश ऐसा हो सकता है। गलत नाम, पते और मोबाइल नंबर के आधार पर सर्टिफिकेट जारी हुआ है।

क्सीनेशन में लापरवाही का यह अकेला मामला नहीं, कई ऐसे भी मामले सामने आ रहे हैं जिसमें पहला डोज लगने के बाद संबंधितों को दूसरा डोज लग जाने मैसेज प्रेषित हो रहा है। शहर के मीडियाकर्मी रमन हलवाई को भी दूसरा डोज कंप्लीट होने प्रमाण पत्र मिल चुका है। जबकि उन्हें अभी तक पहला डोज ही लग सका है। इस तरह की गड़बड़ियां उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के पास कोई जवाब नहीं है। सिर्फ मानवीय त्रुटि की बात कहकर अफसर किनारा करने में लगे हैं।

मृत महिला नागेश्वरी दुबे कोटा सरस्वती नगर इलाके की रहने वाली थी। घरवालों का कहना है, 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई थी। अप्रैल महीने में हालत खराब होने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया था। इसी महीने ही बुजुर्ग को पहला डोज लगाया गया था। मौत होने के बाद नगर निगम की ओर से मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किया गया। 7 दिसंबर को उन्हें मोबाइल में एक लिंक मिला। जब उन्होंने क्लिक किया तब महिला काे कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगाए जाने की सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ। इसके बाद परिजन सकते में आ गए। संपर्क करने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने जवाब देने से भी मना कर दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!