बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर : होटल स्टाफ और बारातियों के बीच मारपीट ने पकड़ा तूल

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले में मंगलवार की शाम ग्रैंड अंबा होटल में हुए विवाद और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में चलता रहा। वीडियो देखकर लोगों ने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। बाद में रात को होटल प्रबंधन की ओर से सफाई में पुलिस को CCTV फुटेज दिखाया गया। फुटेज में बारातियों पर कुर्सी फेंकने व होटल के कर्मचारियों और प्रबंधन के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए गए।

इस घटना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उधर, रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचे बारातियों को पुलिस ने थाने में बैठा लिया। 5 घंटे तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इससे आक्रोश बढ़ गया और सिंधी समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया।

इस घटना की शिकायत विधायक शैलेष पांडेय से की गई। तब वे करीब रात 10 बजे खुद थाने पहुंच गए यहां उन्होंने पुलिस अफसरों से बात की। साथ ही हाथ जोड़कर कानून व्यवस्था बनाने के साथ ही उचित निर्णय लेने कहा। उन्होंने वहां कहां कि मैं हाथ जोड़कर इनकी तरफ से हाथ जोड़ता हूं, इन्हें छोड़ दीजिए। उनकी ये कहने के बाद के बाद पुलिस ने बारातियों को छोड़ दिया। मगर बाद में इस मामले को लेकर होटल संचालक अशोक टुटेजा ने होटल के CCTV फुटेज दिखा कर होटल स्टाफ की तरफ से भी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने होटल के CCTV फुटेज देखकर उनकी रिपोर्ट पर लूट का अपराध दर्ज कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बारातियों ने कर्मचारियों की जमकर पिटाई की। साथ ही इस दौरान लूटपाट भी किया गया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने लूट का अपराध दर्ज कर लिया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!