बरेलीउत्तरप्रदेशक्राइम

UP : मेडिकल दुकान में नाबालिग को इंजेक्शन लगाकर किया बेहोश कर किया रेप

बरेली न्यूज़ धमाका /// मंगलवार दोपहर लगभग सवा तीन बजे उनकी 13 वर्षीय बच्ची कोचिंग से वापस आ रही थी. उसी दौरान कांकर टोला में सकलैन नगर में एक मेडिकल संचालक ने उनकी बेटी को आवाज देकर बुलाया. बच्ची जब मेडिकल संचालक के पास पहुंची तो आरोपी ने उसके हाथ में इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह बेहोश होने लगी. इसके बाद आरोपी ने मेडिकल शॉप का शटर गिराकर उनकी बेटी के साथ दुराचार किया.

वहां मौजूद लोगों ने शटर खोलने का प्रयास किया और इसकी जानकारी किशोरी के पिता और मां को दी. वे दोनों तुरंत मेडिकल शॉप पर पहुंचे.सूचना पर बारादरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जबरन लॉक तोड़कर शटर खोला गया. अंदर मेडिकल शॉप में किशोरी बेहोश पड़ी थी. बारादरी पुलिस ने वहीं पास में खड़े नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता के पिता की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस के सामने लॉक तोड़कर शटर के खोलते ही परिजन और मोहल्ले वाले पीड़िता को जमीन पर पड़ा देख बिफर गए.

उन्होंने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा. गुस्साए लोगों ने मेडिकल शॉप में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी. किसी तरह बारादरी पुलिस ने लोगों से आरोपी को बचाया और मेडिकल शॉप का शटर बंद किया. घटना के दौरान पीड़ित किशोरी तीन घंटे तक बेहोश पड़ी रही. वहीं, किशोरी को बचाने के लिये डेढ़ घंटे तक लोग शटर को पीटते रहे. शटर नहीं खोलने पर लोगों ने लॉक तोड़कर उसे खोला. लोगों ने मौके से भाग रहे आरोपी की मां और भाई को भी पकड़ लिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!