रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर में खारुन रिवर फ्रंट के दोनों किनारे को डेवलप करने के लिए फिर बनी जा रही योजना

रायपुर न्यूज़ धमाका //  रायपुर की जीवनदायिनी खारुन नदी में गुजरात के रिवर फ्रंट की तर्ज पर रायपुर-दुर्ग के बीच 18 किलोमीटर के किनारों को डेवलप करने की योजना है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य ऐसा किया जाएगा कि लोग किनारों पर आसानी से आना-जाना कर सकें। पिछले दिनों ही सीएम भूपेश बघेल ने घोषणा की थी कि खारुन रिवर फ्रंट का डेवलपमेंट अलग तरह से दोनों जिलों के बीच किया जाएगा। इसके बाद रायपुर नगर निगम ने खारुन के चार-चार किमी किनारों को डेवलप करने की योजना पर काम शुरू किया है।

निगम मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि नगरीय प्रशासन विभाग और अन्य विभागों के सहयोग से खारुन रिवर फ्रंट डेवलमेंट प्रोजेक्ट पर काम करने की योजना है। गुजरात के साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर खारुन नदी का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके निर्माण से रायपुर शहर को एक और ऐसी जगह मिलेगी, जहां लोग छुट्टियों का आनंद उठा सकेंगे।

यह होगा काम

खारुन नदी को रिवर फ्रंट की तरह रायपुर और कुम्हारी (दुर्ग) तक विकसित करने के लिए नदी के दोनों ओर के करीब 18 किलोमीटर दायरे को डेवलप करने का काम किया जाएगा। वर्तमान में खारुन के दोनों ओर हरियाली की योजना पर काम किया जा रहा है। रायपुर के हिस्से में आने वाले करीब चार किमी के हिस्से को नगर निगम रायपुर और स्मार्ट सिटी डेवलप करने वाले हैं। रायपुर के हिस्से में रिवर फ्रंट में छोटे गार्डन, बैठने की जगह, झूले और तीज त्योहार पर लगने वाले मेलों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!