केरलक्राइम

मॉडल के साथ 3 दिनों तक गैंगरेप, नशीला दवाई पिलाकर बनाया वीडियो

केरल न्यूज़ धमाका /// फोटोशूट कराई आई एक मॉडल के साथ तीन दिनों तक गैंगरेप की घटना सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  महिला ने आरोप लगाया है कि वह एक लॉज में ठहरी थी, जहां तीन लोगों ने कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पेय पदार्थ पिलाया और उसका सामूहिक बलात्कार किया. पीड़िता ने शिकायत की है कि आरोपियों ने एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक उसके साथ बलात्कार किया.आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और पीड़िता को ब्लैकमेल करने के लिए इसका इस्तेमाल किया. उन्होंने इस वीडियो को लीक करने की धमकी देकर उसका फिर से बलात्कार किया

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आरोपी सलीम कुमार (33) को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो अन्य आरोपियों अजमल तथा शमीर की तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि मलप्पुरम निवासी पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह फोटोशूट के लिए यहां आई थी और क्योंकि वह अलप्पुझा निवासी कुमार को पहले से जानती थी.इसलिए उसने महिला के रहने के लिए लॉज का प्रबंध किया, लेकिन बाद में लॉज के मालिक के साथ मिलकर तीनों आरोपियों ने नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पेय पदार्थ दिया और उसका सामूहिक बलात्कार किया. उसने बताया कि इंफोपार्क पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वह अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!