चंडीगढ़देशपंजाब

अमरिंदर सिंह ने किया नए पार्टी का ऐलान, बीजेपी और अकाली संग लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ न्यूज़ धमाका /// कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को प्रेस कॉफ्रेंस कर एक बड़ा ऐलान कर दिया। पूर्व सीएम केप्टन अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का औपचारिक घोषणा कर दी है। कैप्टन ने कहा कि सुखदेव सिंह ढींढसा की अकाली दल के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे।उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस के ऑफिस का उद्घाटन किया। उन्होंने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फेंस के दौरान इस बात की घोषणा की। कैप्टन अमरिंदर सिंह के समर्थन में पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है। अमरिंदर सिंह ने किसानों से अपील की है कि केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों को रद्द कर दिया है। मैंने मृत किसानों के लिए मुआवजे का ऐलान किया लेकिन अन्य राज्यों ने कुछ भी नहीं किया। नरेंद्र सिंह तोमर ने ससंद में एमएसपी की गारंटी दी है, जिसे किसानों को मान लेना चाहिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!