रायपुरछत्तीसगढ

आज प्रदेश के तीन हजार पुलिस परिवार सदस्य, घेरेंगे पुलिस मुख्यालय

रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस के निचले लेवल के कर्मचारी एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर उतारू हो गए हैं। पुलिस परिवारों से जुड़े लोगों ने अपनी मांगें मनवाने सोमवार को नवा रायपुर में प्रदर्शन कर पुलिस मुख्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। पुलिस परिवार से जुड़े उनके नेता नवीन राव ने बताया कि सोमवार को राज्य के अलग-अलग जिलों के ढाई से तीन हजार पुलिस परिवार के सदस्य आंदोलन में शामिल होने रायपुर पहुंच रहे हैं, इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा रहेगी।

पुलिस परिवार संगठन के छत्तीसगढ़ महासचिव नवीन राव के मुताबिक पुलिस विभाग के तृतीय श्रेणी के कर्मचारी, जिला तथा सशस्त्र बल के जवानों के साथ ट्रेड सहायक, आरक्षक, गोपनीय, नगर सैनिकों तथा जेल प्रहरी के परिवार से जुड़े लोग आंदोलन में शामिल होने रायपुर पहुंच रहे हैं।

पुलिस परिवार के सदस्य नवा रायपुर स्थिति अटल पार्क में उपस्थित होंगे। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर पुलिस मुख्यालय का घेराव करने निकलेंगे। पुलिस परिवार से जुड़े लोगों की मांग है कि निचले स्तर के पुलिसकर्मियों शोषण पूरी तरह से बंद हो, इसके साथ ही उनसे पुलिस अफसरों द्वारा जो घरेलू तथा अपने निजी कार्य कराए जाते हैं, उस पर रोक लगाई जाए। वेतन विसंगति दूर करने के साथ अन्य सरकारी विभाग के कर्मचारियों को जो सुविधाएं मिलती हैं, उस तरह की सुविधाएं निचले स्तर के पुलिसकर्मियों को दी जाए। साथ ही पुलिस परिवार की सबसे बड़ी मांग है पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से साप्ताहिक अवकाश देने के साथ काम का समय निर्धारित किया जाए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!